News

नई दिल्ली: भारतीय नर्स को 16 जुलाई को होगी फांसी, MP, महाराष्ट्र सहित 25 राज्यों में बारिश का अलर्ट 9 July 2025

By Mani 3 min read

नई दिल्ली: भारतीय नर्स को 16 जुलाई को होगी फांसी, MP, महाराष्ट्र सहित 25 राज्यों में बारिश का अलर्ट

9 July 2025 


नई दिल्ली: देश में घनघोर बारिश हो रही है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड सहित 25 राज्यों में बारिश का अलर्ट है। केंद्रीय और क्षेत्रीय ट्रेड यूनियनों से जुड़े कर्मचारी बुधवार को देशभर में हड़ताल करेंगे। इससे बैंकिंग, डाक और अन्य सेवाएं बाधित हो सकती हैं। अमरनाथ यात्रा के छठे दिन 18,633 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन किए। बिहार में स्पेशल वोटर लिस्ट रिवीजन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। राजद और टीएमसी सहित 9 दलों ने चुनौती दी है। दिल्ली में एंड-ऑफ-लाइफ (EOL) या ओवरएज वाहनों पर फ्यूल प्रतिबंध 1 नवंबर तक स्थगित कर दिया है। वायु गुणवत्ता आयोग (CAQM) की मंगलवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। दिल्ली हाईकोर्ट 202 दंगों के मामले में शरजील इमाम की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा। 


भारतीय नर्स को 16 जुलाई को होगी फांसी:

 

केरल की नर्स निमिषा प्रिया को यमनी नागरिक की हत्या के मामले में 16 जुलाई को फांसी दी जाएगी। पिछले साल यमन के राष्ट्रपति राशद अल-अलीमी ने उनकी मौत की सजा को मंजूरी दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स ने विदेश मंत्रालय के हवाले से बताया कि भारत सरकार इस मामले पर नजर रखे हुए है और लोकल अधिकारियों और निमिषा के परिवार के साथ लगातार संपर्क में है। निमिषा 2017 से जेल में बंद हैं, उन पर यमन के नागरिक तलाल अब्दो महदी की ड्रग का ओवरडोज देकर हत्या करने का आरोप है। 


वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर महागठबंधन का बिहार बंद:

 

बिहार चुनाव से पहले हो रहे वोटर लिस्ट रिवीजन पर सियासत गर्म है। विपक्ष ने बुधवार को बिहार बंद बुलाया है। इसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे। भोजपुर में के बिहिया स्टेशन पर पूर्व राजद विधायक भाई दिनेश ने अपने समर्थकों के साथ श्रमजीवी एक्सप्रेस और विभूति एक्सप्रेस को रोककर नारेबाजी की। 3 मिनट बाद ट्रेन को रवाना करवाया गया।


अमरनाथ यात्रा: 1.11 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन:

 

अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई को शुरू हुई थी। छठे दिन 18,633 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन किए। यात्रा के पहले दिन गुरुवार को 12,348 , शुक्रवार को 14,515, शनिवार को 21,109, रविवार को 21,512 तीर्थयात्री, सोमवार को 23,857 तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंचे थे। अब तक चार लाख से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 


आज इन राज्यों में बारिश का अलर्ट:

 

देशभर में झमाझम बारिश हो रही है। मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 15% ज्यादा बारिश हो चुकी है। इस समय तक 221.6mm बारिश होनी थी, लेकिन 254mm हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश में भारी बरसात से हाहाकार है। मौसम विभाग ने बुधवार को मध्य प्रदेश, गोवा कोंकण, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार, झारखंड, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और नगालैंड में बारिश का अलर्ट जारी किया है।


आज ट्रेड यूनियनों और बैंकों की हड़ताल:


केंद्रीय और क्षेत्रीय ट्रेड यूनियनों से जुड़े कर्मचारी बुधवार को देशभर में हड़ताल करेंगे। इससे बैंकिंग, डाक और अन्य सेवाएं बाधित हो सकती हैं। वे नए श्रम संहिता और निजीकरण के विरोध और न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये और पुरानी पेंशन योजना जैसी मांगों को लेकर हड़ताल पर जा रहे हैं। एक ट्रेड यूनियन पदाधिकारी ने बताया कि हड़ताल से बैंकिंग, बीमा, डाक, कोयला खनन, राजमार्ग और निर्माण जैसे क्षेत्रों में सेवाएं बाधित होने की उम्मीद है।

You may also like: नई दिल्ली: ब्रिक्स सम्मेलन से आतंकवाद को लेकर मोदी का संदेश, चीन और पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.